छत्तीसगढ़

सरायपाली : घेंसपाली से अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वालो पर कार्यवाही करने की निर्देश प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ मय अधिग्रहित वाहन CG 04MG 0418 में मय विवेचना कीट के देहात भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुये थे कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति परसकोल से घेंसपाली जाने के मार्ग अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर थाना सिघोडा स्टाप द्वारा घेराबंदी कर खेलसिंह बरिहा पिता जनकराम बरिहा उम्र 36 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. को पकडा गया जिसिके पास मे रखे सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में रखे सामान के संबंध मे पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगा।

शराब रखने के संदेह होने पर उपस्थित पुलिस पार्टी, पुलिस वाहन, एवं गवाहो का उक्त व्यक्ति से तलाशी लिवाया गया जो किसी प्रकार की कोई आपत्ति जनक सामग्री नही होना बताया बाद उक्त व्यक्ति से सहमति लेकर कब्जे मे रखे सफेद रंग की प्लास्टिक थैला मे भरे सामान का तलाशी लिया गया जिसमे 03 प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर कुल 15 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब भरा हुआ मिला उक्त शराब को गवाहो के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध मे उक्त व्यक्ति को धारा 91 जा. फौ. का नोटिस देकर वैध कागजात पेश करने कहा गया जो कोई कागजात नही होना बताया।

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला मे भरे 03 प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर जुमला 15 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी खेलसिंह बरिहा पिता जनकराम बरिहा उम्र 36 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. को आरोप बताकर दिनांक 06.05.2022 के 19:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन मे थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव राम कोशले, प्रधान आरक्षक 169 नवीन भोई, आर 935 सुशांत बेहरा , 653 जीवर्धन बरिहा , की टीम के द्वारा किया गया।

नाम आरोपी

1- खेलसिंह बरिहा पिता जनकराम बरिहा उम्र 36 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग.

जप्त संपत्ति

01- एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला मे भरे 03 प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर जुमला 15 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!