छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र किसान कर सकते है आवेदन

किसान अपने तहसील कार्यालय में 20 फरवरी तक करें आवेदन

महासमुन्द (काकाखबरीलाल)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के छूटे हुए पात्र किसानों को आवेदन प्रस्तुत करने के लिए एक और अवसर प्रदान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले के लघु एवं सीमांत किसान जो योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता रखते है, वे अपने तहसील कार्यालय में आगामी 20 फरवरी 2020 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करतें हुए कहा कि योजना के अंतर्गत छूटे पात्र किसानों का आवेदन प्राप्त कर उन्हें एन्ट्री कराएं एव योजना का लाभ दिलवाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल, वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री शरीफ मोहम्मद खान, श्री आलोक पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारीगण राजस्व सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

किसान सम्मान निधि के बारे में जानने,स्टेटस चेक करने के लिए किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!