छत्तीसगढ़

4 माह की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग घर से हुई गायब… पुलिस जांच में जुटी

रायपुर( काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ के कवर्धा में साढ़े 4 माह की बच्ची शुक्रवार रात रहस्यमय ढंग से घर से गायब हो गई। परिजन बच्ची को खाट पर सुलाकर कमरे में खाना खाने के लिए गए थे। लौटे तो बच्ची गायब थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में अपहरण की FIR दर्ज कराई है। बच्ची की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि बदले की भावना से किसी ने बच्ची को नदी में फेंक दिया है। फिलहाल 16 घंटे से उसका कुछ पता नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, पांडातराई क्षेत्र के ग्राम खरहट्टा निवासी किसान फूलचंद चंद्राकर (38) अपनी पत्नी अश्वनी चंद्राकर (34) और चार बच्चों के साथ रहते हैं। उनके 3 लड़कियां और एक लड़का है। रोज की तरह शुक्रवार रात भी करीब 8 बजे सबसे छोटी बच्ची को कमरे में खाट पर सुलाने के बाद सभी लोग खाना खाने दूसरे कमरे में चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बच्ची गायब थी। उन्होंने आसपास तलाश किया, पर बच्ची का पता नहीं चला।

घर के पीछे ही नदी, उसमें फेंके जाने की आशंका

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस रात से ही बच्ची की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। किसान के घर के पीछे ही नदी बहती है। अब पुलिस ने गोताखोर बुलवाए हैं। बच्ची की तलाश नदी में भी की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने बदले की भावना या द्वेष वश नदी में न फेंक दिया हो। फिलहाल अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। SDOP नरेंद्र वेंताल ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!