बसनाभंवरपुर

नही थम रहा बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को लूटने का सिलसिला

लगातार मनमाना बिजली बिल भेजने से उपभोक्ता परेशान

भंवरपुर।विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को इन दिनों मनमाने बिल जमा करके लूटा जा रहा है । बसना निवासी एक उपभोक्ता मोतीलाल पिता हीरालाल ने बताया कि उनको एक ही नंबर के बिल में अलग अलग रकम का बिल दिया गया है । स्पाट रीडिंग मशीन से कर्मचारी द्वारा जो बिल निकाला गया है उसमें 1160 रुपए बिल थमाया गया है । बिल में गड़बड़ी की आशंका होने पर उपभोक्ता बसना स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कार्यालय पहुंचे तो उनको ₹680 का बिल दिया गया जो वास्तविक बिल है । क्योंकि इनका पिछला बकाया नहीं है ऐसे में 11 सौ ₹60 का जो बिल दिया गया है उसमें उपभोक्ता को गड़बड़ी की आशंका हुई और वह सीधे बसना के विद्युत ऑफिस पहुंचे वहां के कर्मचारियों ने उन्हें ₹680 का बिल दिया । अब सवाल यह है कि स्पॉट रीडिंग कर्मचारियों के द्वारा ₹480 का अतिरिक्त बिल उपभोक्ता को किस आधार पर दिया गया यह पूछने पर कर्मचारियों ने कहा कि हमको भी ऊपर देना पड़ता है । हम आपका नौकरी करने नहीं बैठे हैं ऐसे गैर जिम्मेदाराना जवाब देकर कर्मचारियों द्वारा विद्युत उपभोक्ता से गलत व्यवहार किया गया। कर्मचारियों के गलत व्यवहार से दुखी उपभोक्ता ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों को प्रतिमाह मीटर रीडिंग के लिए आना चाहिए जबकि रीडिंग के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आता।

इस प्रकार ऑफिस में बैठे बैठे मनमाने बिल भेज करके उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। ऐसे और भी अनेक विद्युत उपभोक्ता हैं जिनके बिल में गड़बड़ी कर लाखों रुपए की चपत उपभोक्ताओं को लगाई जा रही है । अब सवाल यह उठता है कि उपभोक्ताओं से वसूली गई इस अतिरिक्त राशि का क्या किया जाता है ? और यह किसके निर्देश पर हो रहा है ? गौरतलब है कि मौजूदा सरकार के द्वारा अपने घोषणापत्र में बिजली बिल हाफ करने की बात कही गई थी मगर अब तक इस घोषणा को लागू करने की शायद शुरुआत नहीं हुई है, और उपभोक्ताओं को लूटने का यह सिलसिला जारी है। विभागीय कर्मचारियों के रवैया से नाराज उपभोक्ताओं ने इसकी उच्च स्तर पर शिकायत करने की भी बात कही है । आखिर बिजली बिल की आड़ में इस प्रकार आम उपभोक्ताओं को लूटने का खेल चल रहा है समझ से परे है । एक तरफ सरकार बिजली बिल हाफ करने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग के कर्मचारी आम उपभोक्ताओं को लूटने में लगे हुए हैं ऐसे ही और भी अनेक उपभोक्ता हैं जिन्होंने बिजली बिल में गड़बड़ी कर मनमाने बिल वसूलने की जानकारी दी है और कर्मचारियों से बिल के संबंध में पूछताछ करने पर बिजली काटने की धमकी भी दी जाती है। विद्युत उपभोक्ताओं ने इसकी जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!