छत्तीसगढ़

खल्लारी: छेडख़ानी व मारपीट के मामले को लेकर गांव में बैठक के दौरान समझौता कराने की बात को लेकर तीन ग्रामीणों ने पति व पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी

लड़कियों के साथ हुई छेडख़ानी व मारपीट के मामले को लेकर कोकड़ी गांव में बैठक के दौरान समझौता कराने की बात को लेकर तीन ग्रामीणों ने पति व पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। आरोपियों ने जाति सूचक गाली भी दी। पुलिस ने इस मामले आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार तालाब नहाने जा रही लड़कियों के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले में आपसी समझौता करने गांव के रंगमंच में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें 100 से 150 ग्रामीण मौजूद थे। उसी दौरान वहां मौजूद नंदलाल यादव, कोमल यादव, तामेश्वर यादव उग्र हो गए और अपने घर चले गए, वहां से लाठी लेकर वापस आए। गवाही दे रहे हो कहकर गांव के संतोष भारती व उसकी पत्नी ईश्वरी भारती को लाठी से बेहोश होने तक पीटा। इसके बाद डायल 112 वहां पहुंची और इलाज के लिए तुमगांव अस्पताल लाया गया।

पुलिस का कहना है कि गांव की लड़कियों से छेडख़ानी खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में गांव की लड़कियों से छेडख़ानी व मारपीट करने वाले 4 युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है। खल्लारी थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि कुछ लड़कियां नहाने के लिए गांव में स्थित डबरी तालाब जा रही थी, उसी दौरान गांव के योगेश यादव, लेखराज पटेल, लिलेश्वर निषाद एवं पुष्पेन्द्र यादव ने छेडख़ानी की और विरोध करने पर मारपीट किया। नाबालिग ने जब आवाज लगाई तो, सभी वहां से भाग गए। आरोपियों की तलाश जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!