छत्तीसगढ़

कार की सेल्फ मारते ही लगी आग… टला बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गया। हालांकि घटना के बड़ा रूप लेने से पहले मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिलफिली जंगल में हनुमान मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर सिलफिली जंगल से कुमदा कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर बंद स्कोडा रैपिड कार का दोबारा सेल्फ मारने पर कार में अचानक आग लग गया। इस दौरान कार में दो युवक विकास (32) नागेश (30) सवार थे। दोनों बिश्रामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कार में आग लगने के बाद युवक तत्काल गाड़ी से बाहर निकले और जयनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। जो मौके पर पहुंचे और कार में लगी आग पर काबू पाया। कार सवार युवकों की सूझबूझ और पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!