सरायपाली

भारती हॉस्पिटल सरायपाली में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

सरायपाली@काकाखबरीलाल। पुलिस अधिक्षक श्री विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मेघा टेम्बुलकर के दिशा निर्देशन में एस.डी.ओ.पी श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी श्री आशीष वासनीक के नुतृत्व में भारती हॉस्पिटल सरायपाली में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोज किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विकास पाटले एस.डी.ओ.पी. विशिष्ट अतिथि श्री विद्याभूषण सतपथी श्री रूपेश कुमार युवा समाज सेवी श्री सेवा शंकर अग्रवाल समाज सेवी एवं भारती . हास्पिटल के चेयरमेन श्री विश्वजीत गुप्ता हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर एवं स्टाफ द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

एस.डी.ओ.पी विकास पाटले ने उपस्थित जनो को अभिव्यक्ति एप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिये एवं सभी के मोबाईल में एप डाउनलोड कराये । श्री विद्या सतपथी ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व भविष्य की जिम्मेदारीयों के प्रति प्रेरीत किया ।

 

महिला आरक्षक अन्नु भोई ने अभिव्यक्ति एप की सुविधाओं एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

केन्द्रीय विद्यालय की शेजल पुरोहित एवं शीवांगी प्रधान स्मृति स्वाती यादव गीतीका नायक दीपा दीपा सायर, ओशीन सोरी प्रियंका बारीक ने मनमोहक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति दी. इन्हें अतिथयों द्वारा मेडल पहनाकर एवं उत्कृष्ट कार्य करने हेतु महिलाओं को श्रीमती रक्षा साहू, श्रीमती नीरशा ध्रुव, खेमलता प्रधान, उषा साहू, शीतल सिंग, किरण सिंग, राधिका बंजारा, भीषमणी नायक, सुशिला नायक, संगीता गोस्वामी, रिसटर कुलदीप मल्लिका प्रधान, दीपान्जली बारिक, शुभा डडसेना, नीलावती पानीग्रही, नलीनी महापत्रों, शांति सलुजा, महिला आरक्षक अन्नु भोई, एवं पुलिस बालमित्र रोशना डेविड को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भारती हासिपटल के चेयरमेन श्री विश्वजीत गुप्ता जी ने महिला अभिव्यक्ति कार्यक्रम के उददेश्य पर प्रकाश डालते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका शुभ्रा डडसेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती हॉस्पिटल टीम ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!