कोमाखान: घर के बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखे महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

दिनांक 14/04/2022 को कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कसेकेरा में देव कुमार साहू अपने घर की बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करने वास्ते छुपा कर रखा है कि सूचना तस्दीकी पर आने जाने वाले राहगीर हेमंत तारक, चेतन धीवर को धारा 160 जा.फौ. का नोटिस देकर मुखबीर के बताये हुये स्थान देव कुमार साहू के निवास पहुंचने पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम देव कुमार साहू पिता स्व. क्रिस राम साहू उम्र 50 साल साकिन कसेकेरा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया । जिसे अपने घर के बाड़ी में शराब छिपा कर रखे हो कहकर पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा तब उपस्थित गवाहों के समक्ष पुलिस पार्टी, गवाहान का तलाशी देकआरोपी से आरोपी के घर के बाड़ी का तलाशी लेने हेतु सहमति पश्चात तलाशी लेने पर उसके घर के बाड़ी में एक सफेद बोरी के अंदर (1) एक सफेद प्लास्टिक जरकीन 10 लीटर वाली में 10 लीटर भरी हुई महुआ शराब,(2) दो पीले रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 05-05 लीटर देशी महुआ शराब कुल जुमला शराब 20 लीटर (20000 M.L.) देशी हाथ भट्टी महुआ शराब रखे मिला । जिसे बरामद किया गया तथा आरोपी के कब्जे में शराब मिलने पर धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जो शराब रखने का कोई कागजात या लायसेंस नही होना लिखित में देने पर (1) एक सफेद प्लास्टिक जरकीन 10 लीटर वाली में 10 लीटर भरी हुई महुआ शराब,(2) दो पीले रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 05-05 लीटर देशी महुआ शराब कुल जुमला शराब 20 लीटर (20000 M.L.) कीमती 4000/- रूपये को गवाहों के समक्ष सीलबंद कर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया । आरोपी देव कुमार साहू के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.






















