छत्तीसगढ़

पटेवा: रोड़ किनारे सिरसा पेड़ के नीचे शराब बिक्री करते युवक को पुलिस ने दबोचा

पटेवा पुलिस ने चौकबेड़ा से दर्रीखार जाने के रास्ता किनारे सिरसा पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया दिनांक 14/04/2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चौकबेड़ा से दर्रीखार जाने के रास्ता किनारे सिरसा पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर सिरसा पेड़ के नीचे बैठा हुआ है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह मनीष सोनवानी, एवन सोनवानी को धारा 160 जा0फौ0 नोटिस देकर शराब रेड कार्यवाही हेतु गवाहो को साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान के लिये रवाना हुआ घटना स्थल पहुंचकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर सिरसा पेड़ के नीचे बैठे हुए व्यक्ति को पकड़े जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम मुकेश कोसले पिता पवन कोसले उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम बम्बुरडीह थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जो अपने कब्जे में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 50 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 9000 एमएल कीमती 4000 रू0 को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है .

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!