छत्तीसगढ़

सरायपाली: तू खाना क्यों परोस रहा है कहकर युवक को जान से मारने की धमकी

सिघोडा़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत खाना परोसने को लेकर दो पक्षों में विवाद व मारपीट का मामला सामने आया है अश्वीन सिंह ने आरक्षीकेंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम घाटकछार थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. मे रहता है कक्षा 10वीं तक पढा है । राजमिस्त्री का काम करता है कि दिनांक 07/04/2022 को कुलमणी राजहंस के बेटे के शादी कार्यक्रम में गया था जहां पर कुलमणी राजहंस द्वारा मेहमानों को खाना परोसने एवं देखरेख करने की जिम्मेदरी मुझे दिया गया था। मेहमानो की खाने पीने की व्यवस्था गांव के प्यारी कुम्हार के ब्यारा में रखा गया था। लगभग 02:30 बजे के आसपास मेहमानों को खाना बांट रहा था कि उसी समय गांव का गोलाराम जगदल्ला एवं जलसागर राजहसं द्वारा तू खाना क्यों परोस रहा है खाना हम लोग परोसेंगे कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं खाना बनाने की झारा चाटू से मेरे पीठ में मारे हैं। मारपीट को शादी में आये गांव के प्यारी कुम्हार एवं अन्य लोग देखे एवं बीच बचाव किये हैं। प्राथी की शिकायत पर पुलिस ने 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!