छत्तीसगढ़

सरायपाली: यूवक ने पेट्रोल में आग लगाकर पत्नी के ऊपर फेंका मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत पेट्रोल में आग लगाकर जलाने का मामला सामने आया है। मोहरवती बरिहा ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सागरपाली में रहती हैं ग्राम सागरपाली में आंगनबाड़ी सहायिका है । दिनांक 07.04.2022 के दोपहर 12 बजे आसपास मुझे मेरे चाचा सालिकराम बरिहा ने बताया कि उनकी लड़की अंजली बरिहा व नाती फिरोज बरिहा को उसके पति हेतराम बरिहा द्वारा पेट्रोल में आग लगाकर जला दिया है बताने पर मैं चाचा सालिकराम बरिहा एवं चाची बहातीन बाई के साथ ग्राम भौंरादादर गयी तो देखी मेरी छोटी बहन अंजली बरिहा के दाहीने भुजा में जलने का एवं उसके पुत्र फिरोज बरिहा के सिर, चेहरा ,दाहीने हाथ में जलने से घाव हो गया था। तब अपनी छोटी बहन को पूछी तो बताई कि मेरा पति हेतराम बरिहा दिनांक 06.04.2022 के रात्रि 11 बजे के आसपास शराब के नशे में आया तो उसे मैं देर रात से आते हो दूसरे महिला के घर में बैठे रहते हो बोली तो हेतराम बरिहा गुस्से में आकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देते हुए अपने मोटर सायकल से पेट्रोल को पानी बाटल में निकाला और उसमें आग लगाकर मुझ पर एवं मेरे गोद में बैठे बच्चे के ऊपर फेंक दिया जिससे मेरे दाहिने हाथ के भुजा जल गयी व मेरे पुत्र फिरोज बरिहा के चेहरा , सिर एवं दाहिना हाथ जल गया है। तब हम लोग मेरी छोटी बहन एवं उसके पुत्र को ईलाज हेतु 100 बिस्तर अस्पताल सरायपाली लेकर आये। डाक्टर द्वारा बच्चे को ईलाज हेतु रायपुर रिफर किये है प्राथिया की शिकायत पर पुलिस ने 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!