सरायपाली: मजदुरी का पैसा मांगने गए युवक के साथ मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत मजदुरी का पैसा मांगने गए युवक पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है . पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिलाल सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 07 शास्त्रीनगर सरायपाली में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 06.04.2022 को प्रात: 10- 11 बजे ललिता साहू के घर दो माह पूर्व मजदूरी काम किया था जिसका पैसा मांगने के लिए गया तो ललिता साहू 20 रूपया रोजी दे रही थी तो उसे वापस किया और मेरे से 100 रू ले लेना मैं 20 रूपये को क्या करूंगा बोलने की बात पर ललिता साहू मुझसे गंदी गंदी गाली गलौच करने लगी मना करने पर नहीं मानी और वहीं पास में खड़े पुष्पा गढतिया, व एक अन्य महिला के साथ मिलकर तीनों ने गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा ललिता साहू द्वारा डंडे से एवं वहीं पास में पड़े पत्थर उठाकर मेरे सिर में मारे जिससे खून बहने लगा तब मैं बेहोश हो गया कुछ देर बाद होश आने पर अपने घर चला गया और सो गया था कि शाम साढे चार बजे के आस पास डायल 112 वाले आये और मुझे घर से उठाकर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली लेकर गये । पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर आरोपियो के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
























