पिथौरा

राजमार्ग में घूम रहे मवेशियों को किनारे करने बजरंग दल आया आगे।

नंदकिशोर अग्रवाल काकाखबरीलाल,पिथौरा:- राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर लगातार हो रहे मवेशियों के कारण दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए पिथौरा के बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने सहयोगियों के साथ अल सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम रहे मवेशियों को किनारे उठाने का बीड़ा उठाया। इसी तारतम्य में महेंद्र सिंह सोनी नान्हू ने बताया कि लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर लावारिस छोड़ दिए किसानों द्वारा मवेशियों के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं जो कि रोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी ।कलेक्टर के आदेश के बाद भी पिथौरा के आसपास क्षेत्र में NH पर मवेशियों का घूमना निरंतर जारी था।जिससे महेंद्र सिंह सोनी ने अपने कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया रात्रि में ही अपने कार्यकर्ताओं को इक्कठा कर मवेशियों को सड़क किनारे करने का फैसला किया। जैसे ही येकार्य करने के लिए उन्होंने फैसला लिया उनके साथ ही पिथौरा की जनता भी हो गई। महेंद्र सिंह सोनी ने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। वैसे देखा जाए तो सड़क के ऊपर मवेशियों का घूमना वाहन चालकों के लिए हमेशा से परेशानी का सबब बन रहा है ।जिसको कि प्रशासन के ऊपर छोड़ देने से मामले का हल नहीं होने वाला इसमें हम सबकी भागीदारी सुनिश्चित होगी तभी संकट का समाधान होगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!