छत्तीसगढ़

महांसमुद: IPL क्रिकेट मैंच पर सट्टा खेलाते 08 आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेट मैच का प्रारंभ होने के साथ ही सट्टा खेलने व खिलाने के दौरान भी चालू हो गया है। जिलें में आई0पी0एल0 क्रिकेट मैच सट्टा खेलने व खिलाने की सूचना भी पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला मिली रही थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आई0पी0एल0 क्रिकेट मैच सट्टा पर अंकुश लगाने एवं सट्टा खेलने व खिलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित गया है। थाना प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबीर लगाकर एवं सायबर सेल की टीम ऑनलाईन सट्टा खिलाने वालो पर नजर रखी हुई है कि दिनांक 03.04.22 को मुखबीर से सूचना मिली कि बीएसएनएल आफिस के सामने रतन जायसवाल निवासी ईमलीभाठा महासमुन्द अपने मोबाईल फोन में चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के मध्य चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा खेलकर रूपय पैसो का दांव लगा रहा है, कि सूचना तस्दीक एवं मौके पर पहुंच कर मुखबीर के निशानदेही पर बीएसएनएल आफिस के पास रतन जायसवाल को मोबाईल चलाते हुये घेराबंदी कर पकडा गया। आई.पी.एल मैच में सट्टा खेलने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मोबाईल फोन में चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चल रहे मैच में WILLSEXCH चौनल के माध्यम से यूजर आईडी पासवर्ड डालकर लोगों से खिलाडीयों की बेटिंग, बलिंग एवं मैच के परिणाम पर रूपये पैसो का दांव लगा रहा था। चौनल का यूजर आईडी पासवर्ड WILLSEXCH 5656 से लग ईन कर मैच में सट्टा ले रहा था। आरोपी के पास से रेडमी नोट 8 कम्पनी का एन्ड्राईड मोबाईल फोन किमती करीबन 10000 रूपये, नगदी रकम 100 रूपये तथा WILLSEXCH चौनल के माध्यम से यूजर आईडी पासवर्ड डाल कर खेले जा रहे आई.पी.एल सट्टे के संबंध में मोबाईल का स्क्रीन शट जप्त किया गया। आरोपी रतन जायसवाल का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा अन्य प्रकरण में बीएसएनएल आफिस के सामने से पुष्कर मलेवार निवासी दलदली रोड महासमुन्द को अपने मोबाईल फोन में चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के मध्य चल रहे आई.पी.एल क्रकेट मैच सट्टा खेलकर रूपय पैसो का दांव लगाते घेराबंदी कर पकडा जो मोबाईल फोन में चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चल रहे मैच में WILLSEXCH चौनल के माध्यम से यूजर आईडी पासवर्ड डालकर लोगों से खिलाडीयों की बेटिंग, बलिंग एवं मैच के परिणाम पर रूपये पैसो का दांव लगा रहा था। चौनल का यूजर आईडी पासवर्ड WILLSEXCH 5656 से लॉगइन कर मैच में सट्टा ले रहा था। आरोपी पुष्कर मलेवार के कब्जे से एक ओप्पो रैनो कम्पनी का एन्ड्राईड मोबाईल फोन किमती करीबन 10000 रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये तथा WILLSEXCH चौनल के माध्यम से यूजर आईडी पासवर्ड डाल कर खेले जा रहे आई.पी.एल सट्टे के संबंध में मोबाईल का स्क्रीन शट जप्त किया गया है। आरोपी पुष्कर मलेवार विरूद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार थाना सांकरा को मुखबीर से सूचना मिली की भौरोपुर में हीराराम चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के सामने आईपीएल मैंच में चैनई सुपर किंग तथा पंजाब किंग के मध्य हो रहे मैंच में फोन के माध्यम से कागज में अंको से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेला रहा है। टीम मौके पर पहुचकर हीराराम चौहान को आईपीएल मैंच सट्टा खिलाते पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से 33,000 रूपयें का सट्टा पट्टी, 4,720 रूपयें नगदी एवं एक मोबाईल फोन कीमती 5000 रूपयें कुल 42,720 रूपयें को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार थाना बागबाहरा को मुखबीर से सूचना मिली कि पोटर पारा बागबाहरा में प्रकाश मानिकपुरी पिता सांवलीदास मानिकपुरी अपने घर के सामने वार्ड नं. 14 पोटर पारा बागबाहरा आईपीएल मैंच सट्टा खेला रहा है। थाना बागबाहरा की टीम पोटर पारा बागबाहरा पहुचकर प्रकाश मानिकपुरी के घर पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को मोबाईल से सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 1,54,900 रूपयें का सट्टा-पट्टी, 1 नग टीव्ही 1500 रूपयें, 1 नग मोबाईल 500 रूपयें नगदी 2500 रूपयें कुल 1,56,900 रूपयें को जप्त कर
इसी प्रकार थाना सरायपाली को मुखबीर से सूचना मिला कि सागरपाली पेट्रोल पंप के पास घनश्याम साहू नाम का व्यक्ति IPL क्रिकेट लीग के चेन्नई सुपर किंग्स एवं पंजाब किंग्स मैच के दौरान मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर रूपये पैसों का हारजीत का सट्टा लिख रहा है कि सूचना मिलने पर थाना सरायपाली एवं सायबर सेल की टीम मौके पर जाकर सट्टा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ एक व्यक्ति मोबाइल के जरिये लाइव मैच पर सट्टा लगाने वालों से पर्ची में सट्टा नोट कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े नाम पूछने पर अपना नाम घनश्याम साहू पिता पीलाबाबू साहू उम्र 38 साल साकिन सागरपाली थाना सरायपाली बताया। जिसके कब्जे से एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल किमती 5000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये, एक पर्ची जिसमें करीबन 36,000 रूपये क्रिकेट सट्टा का हिसाब लिखा हुआ को जप्त किया गया। आरोपी घनश्याम साहू कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने गिरफ्तार किया गया है। दूसरे प्रकरण पदमपुर रोड ओव्हरब्रिज के नीचे दिलीप सराफ को आई0पी0एल0 क्रिकेट लीग के चेन्नई सुपर किंग्स एवं पंजाब किंग्स मैच के दौरान मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर रूपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाने हेतु मोबाइल के जरिये लाइव मैच पर सट्टा पर्ची में सट्टा नोट करते घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग नोकिया मोबाइल किमती 1000रूपये , नगदी रकम 15,600 रूपये, क्रिकेट सट्टा का हिसाब किताब लिखा एक पर्ची जिसमें 1,50,100 रूपये हिसाब लिखा हुआ है को जप्त किया गया। आरोपी दिलीप सराफ पिता रूसी सराफ उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 09 झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहतकार्यवाही की गई।
इसी प्रकार थाना बसना को मुखबीर से सूचना मिला कि बस स्टैण्ड बसना के पास बसंत पटेल आईपीएल का मैच चेन्नई सुपर किंग्स एवं किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 20-20 आई.पी.एल मैच में ग्राहकों से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा लगवाकर कर धन अर्जन कर रहा है। थाना बसना टीम बस स्टैण्ड रवाना होकर घेराबंदी कर दबिश देकर बसंत पटेल पिता स्व0 फगनु पटेल उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं0 12 टिकरापारा बसना को पकड़ा गया जो पूछताछ पर आईपीएल क्रिकेट मैच मे ग्राहको से सट्टा पट्टी के माध्यम से रकम लगवाना व रकम प्राप्त करना स्वीकार किया। आरोपी बसंत पटेल के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी कीमती 7000 रूपये, नगदी रकम 4000 रूपये, एक नग डाट पेन कुल जुमला कीमती 11,000 रूपये जप्त कर धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। IPL क्रिकेट मैंच सट्टा पर अलग-अलग थानों में कुल 06 प्रकरण पर कार्यवाही कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से कुल 1 नग टीवी कीमती 1500 रूपयें, 06 नग मोबाईल कीमती 31,500 रूपयें, सट्टा-पट्टी 4,05,640 रूपयें नगदी 40,240 रूपयें जुमला कीमती 5,17,620 रूपयें जप्त किया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा, अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री कपिल चंद्रा, अनु0अधिकारी (पु)पिथौरा विनोद मिंज, अनु0अधिकारी (पु) विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी महासमुंद शेर सिंह बंदे, थाना प्रभारी बागबाहरा दिपेश जायसवाल, थाना प्रभारी सांकरा सुश्री वीणा यादव, थाना प्रभारी बसना, लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनी, सायबर सेल प्रभारी उनि0 संजय सिंह राजपूत,उनि योगेश सोनी, सउनि0 प्रकाश चंद, प्रवीण शुक्ला, ललित चंद्रा,नागवंशी, प्रआर मिनेश धु्रव आर. शुभम पाण्डेय, चम्पलेश ठाकुर, अभिषेक सिंह, अजय जांगड़े, रवि यादव, हेमंत नायक, डिगीलाल नंद, त्रिनाथ प्रधान द्वारा की गई।

कुल जुमला कीमती 5,17,620 रूपयें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!