सरायपाली: मेरे ऊपर थुक रहे हो कहकर लाठी से मारपीट मामला दर्ज

आरक्षी केंद्र में ग्राम कोटद्वारी में पुरानी रंजीश पर तुम जानबुझकर मेरे ऊपर थुक रहे हो कहकर लाठी एवं परासुल से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है. युवक ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिरंची साहू पिता पिताम्बर साहू जाति तेली उम्र 44 वर्ष है ग्राम कोटद्वारी का निवासी है कि दिनांक 02/04/22 को अपने घर के सामने खडा था उसी समय पूरानी रंजिश पर मेरा भतिजा स्वाधीन साहू जानबुझ कर मेरे उपर थूका जिसे मना करने पर गाली गलौच करते मारपीट कर उतारू होकर मुझे लाठी से मेरे सीने पर मारा तथा बीच बचाव करने मेरे भाई विद्याधर साहू के आने पर सब्जी काटने की पौंसील लेकर मेरे भाई से भी उक्त पौंसील से मारपीट किया। मारपीट करने से मुझे सीने से तथा मेरे भाई विद्याधर साहू को दाहिने हाथ की कलाई पर चोट आई है, प्राथी की शिकायत पर पुलिस ने 294-IPC, 324-IPC के मामला दर्ज विवेचना में लिया है.
























