सरायपाली: भंवरपुर रोड किनारे शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

दिनांक 15/04/2022 को मुखबीर सूचना मिला कि भंवरपुर रोड किनारे में सचिन बेहरा नाम का व्यक्ति लोगों को शराब पीने पिलाने की अवैध शराब,पानी पाउच,गिलास,साधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह आरक्षक 685,867, मय विवेचना कीट एवं अधिग्रहित शासकीय वाहन के सूचना तस्दीक हेतु भंवरपुर रोड सरायपाली रवाना हुआ गवाह मनोज यादव व केशव चौहान को साथ लेकर मुखबीर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी सचिन बेहरा भंवरपुर रोड किनारे में लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते गवाहों के सामने रंगे हाथो पकडा गया आरोपी के कब्जे से एक सीलबंद गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब पौवा 180ml भरा हुआ, एक सील टूटी हुई गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब पौवा जिसमें करीबन 50ml शराब भरी हुई जुमला 230ml किमती 150 रू. 2 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास , 2 नग पानी पाऊच किमती 10 रू. जुमला किमती 160रू. को मौके पर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी सचिन बेहरा पिता सुदामा बेहरा उम्र 25 साल जाति सोढी साकिन कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) के विरुद्ध धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.


























