सरायपाली

सरायपाली:ऑल इंडिया ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

सरायपाली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीनाकाशी क्रिकेट मैदान सरायपाली में भव्य ऑल इंडिया ड्यूज़ बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्वर्गीय  रघुवीर साहू जी की स्मृति में आयोजित किया गया। माँ रुद्रेश्वरी क्रिकेट क्लब, बैतारी के तत्वाधान में आल इंडिया MFC कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जो 4 जनवरी तक आयोजित है।
टूर्नामेंट के प्रथम दिवस शुभारंभ अवसर पर प्रायोजक किरण कुमार साहू संस्थापक मित्रा फिट क्लब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश मित्तल (संस्थापक दिनालाल कांशीराम ब्रदर्स सरायपाली), विशिष्ट अतिथि के रूप में  दमयंती साहू (जनपद सदस्य सरायपाली क्रमांक 6, अनिल मुन्ना (सरपंच ग्राम पंचायत बैतारी) एवं सभी पंच गण, अमित प्रधान (उप सरपंच ग्राम बैतारी), विष्णु अग्रवाल (संस्थापक आर के ऑयल इंडस्ट्रीज बैतारी), मनोज अग्रवाल (संस्थापक श्रीनाथ फ्यूल्स बैतारी), शंकर दयानंद अग्रवाल (संस्थापक समलेश्वरी राइस मिल बैतारी), मनीष बंसल (संस्थापक गणपति ऑटो बैतारी), दयालाल पटेल,  लक्ष्मी नारायण पटेल,  हेमंत कुमार नायक (फिटनेस कोच) प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संरक्षक सुनील साहू, अध्यक्ष नवीन साहू, उपाध्यक्ष नीरज प्रधान, सचिव अमित शनिकर, आशीष शनिकर, राजा साहू, मानस सेठ आदि सदस्य लगे हुए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!