देश-दुनिया

TIME – TABLE : दसवीं-बारहवीं परीक्षा के समय सारिणी घोषित…2 मार्च से 12वीं और 3 से 10वीं की परीक्षा होगी शुरू…

रायपुर ( काकाखबरीलाल) । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए समय सारिणी की घोषणा कर दी है। दसवीं की परीक्षा 3 मार्च से और बारहवीं की परीक्षा 2 मार्च से प्रारंभ होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय सारिणी के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च तक चलेगी। 10वीं में पहला पेपर 3 मार्च को हिन्दी का होगा, वहीं क्रमश: 5 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 7 मार्च को विज्ञान, 12 मार्च को गणित, 14 मार्च को अंग्रेजी, 17 मार्च को संस्कृत का पेपर होगा। इसके अलावा दसवीं में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा 23 मार्च को एवं मुकबधिर बच्चों के लिए 26 मार्च को होगी। इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा में पहला पेपर हिन्दी का 2 मार्च को होगा, वहीं अन्य पेपर क्रमश: 4, 6, 13, 16, 18 21, 24, 27 28, 30 एवं 31 मार्च को होंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!