छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार के कहर ने महिला सरपंच को चपेट में लिया

रायपुर . तेज रफ्तार के कहर ने महिला सरपंच को चपेट में ले लिया। सरपंच दम्पत्ति सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रायपुर से बिलासपुर हाइवे के ग्राम पंचायत सिलतरा के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके बाद ग्राम पंचायत मुरेठी की महिला सरपंच की मौके पर मौत हो गई हैं।

61 साल की महिला सरपंच की मौत के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिल रही है। बता दें, उन्हें जनपद पंचायत धरसींवा के ग्राम मुरेठी का सरपंच बनाया गया था और काफी समय से सिलतरा के पास ओवर ब्रिज बनाने को लेकर आंदोलन कर रही थी। लेकिन किसे पता था कि जिस ब्रिज के लिए वो लड़ाई कर रही है उसी से अलविदा कहना पड़ेगा, हालांकि अब उनकी मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!