सरायपाली
सरायपाली: नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

सरायपाली ( काकाखबरीलाल).स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पी के भोई के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी हेमलता पटेल, सहायक नोडल अधिकारी राजकिशोर पटेल तथा संयोजक डॉ राधेश्याम पटेल के निर्देशन में विकसित भारत 2047 के थीम पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान निकिता साहू, द्वितीय अर्चना साहू एवं तृतीय स्थान दीपिका चौधरी ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के प्रभारी एवं निर्णायक सब्या पटेल (विभाग अध्यक्ष रसायन शास्त्र) एवं जयप्रकाश सिंह थे। सभी विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से शुभकामनाएं दी गई।
AD#1


























