सरायपाली : सारंगढ रोड पर शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को दिनांक 26 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बोंदा का राजेंद्र साहू नामक व्यक्ति सारंगढ रोड ग्राम बोंदा मेन रोड नीम पेड के नीचे लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है कि सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी राजेंद्र साहू पिता गिरधारी साहू उम्र 63 वर्ष साकिन बोंदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद डिस्पोजल गिलास, पानी आदि रखकर लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी राजेंद्र साहू के कब्जे से 01 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 100ml भरी कीमती करीबन 120रू. , 04 नग डिस्पोजल ग्लास के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























