समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का किसान कर रहे इंतजार…

(सरायपाली काकाखबरीलाल).
कोरोना संक्रमण के कारण समर्थन मूल्य के अंतर के राशि का भुगतान अटक गया है। किसानों को अंतर की राशि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में करने की तैयारी था। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इसमें और अधिक देरी हो सकती है। राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के तहत धान के समर्थन मूल्य के राशि का भुगतान किया जाना है। इसके लिए भूपेश सरकार ने चालू बजट में 51 सौ करोड़ का प्रावधान किया है। सरायपाली व तोरेसिहा शाखा के अंतर्गत
25 धान खरीदी केन्द्र में 21753 किसानों का 97 करोड़ 81 लाख 40 हजार 14 रुपये का भुगतान किया जाना है। जानकारी के अनुसार सरकार समर्थन मूल्य के अंतर की राशि दो किस्तों में , जिसमें प्रतिकि्वटल 685 रूपये देगी 350 रूपये की पहली किस्त अप्रैल से और दुसरे किस्त जुलाई से किया जाना था। ज्ञात हो कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के धान को 25 सौ रूपये प्रति कि्वटल समर्थन मूल्य के साथ लेने का वादा किया था। जिसके अनुसार 1815 व 1835 रूपये की दर से खरीदी की गई।
बाकी अंतर राशि 685 रुपये के लिए कमेटी तैयार की गई थी। अब तक किसानों के खाते में राशि आने शुरू हो जाती थी लेकिन कोरोना वायरस ने प्रदेश सहित देश को हिला दिया है। अब देखना होगा कि आगामी दिनों में सरकार इस पर क्या कुछ विचार करती है।




























