भुख से तड़पती परिवार के लिए मिशाल बनीं 112 की टीम

(कोरबा काकाखबरीलाल). जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर छाता पटना गांव स्थित है और उस गांव में कुछ ऐसे परिवार हैं, जिनके पास खाने-पीने का कुछ नहीं था और भूख के मारे तड़प रहे थे। उन्होंने सहायता के लिए डायल 112 में फोन किया। ड्यूटी में पदस्थ आरक्षक उमेश कुमार, चालक ओम प्रताप जायसवाल सूचना पर उस परिवार के पास पहुंचे, जिसमें साधराम यादव, पत्नी रजनी बाई और 1 साल बच्चा जिनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था। तो उन्होंने अपनी पीड़ा आरक्षक और चालक को बताई। आरक्षक ने तत्काल सरपंच को फोन किया और उस परिवार के पास बुला कर उचित मूल्य की दुकान जाकर चावल दाल और राशन उपलब्ध कराया गया। आरक्षक की तरफ से साबुन, सर्फ, तेल, हल्दी, नमक, मिर्च, उस परिवार को दिया गया। वहीं सब्जी भाजी लेने के लिए कुछ रुपए भी आरक्षक उमेश कुमार के द्वारा इस परिवार को दिए गए। इस तरह डायल 112 की आरक्षक ने दरियादिली दिखाई और उनको राशन उपलब्ध कराया और यह भी कहा गया कि कुछ भी खाने पीने की वस्तु की आवश्यकता हो तो तत्काल 112 में कॉल कर देना ताकि हमें सूचना मिले और हम आप लोगों को राशन सामग्री खाने पीने की वस्तु उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। इसके बाद लोगों इस आरक्षक और चालक को धन्यवाद कहा और उस गांव के सभी लोग डायल 112 एवं आरक्षक उमेश कुमार की प्रशंसा की।

























