कोरबा

यहां पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहशत

कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसमान में धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे पटाखों के फटने से लगातार तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई तथा लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा एहतियातन पूरे इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी, हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!