कोरबा

हाथियों ने युवती को उतारा मौत के घाट एक बच्ची घायल

कोरबा (काकाखबरीलाल).जिले के कटघोरा वनमंडल में 40 हाथियों का दल पिछले एक सप्ताह से डेरा जमाया हुआ है. बुधवार की रात एतमा नगर रेंज के सलिहाभाठा गांव के आश्रित गांव बोदरा पारा में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए 25 वर्षीय चंद्रिका बाई रोहिदास को मौत के घाट उतार दिया है. उसके साथ में सो रही बहन की 8 वर्षीय बेटी मंजू रोहिदास हाथी के हमले से घायल हो गई है.चंद्रिका बाई के पति ने बताया कि पहाड़ में डेरा जाए हाथियों का दल शाम होते ही गांव की तरफ आ जाते है. इसके बाद फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाते हैं. अभी तक तीन से चार घरों को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं. वन विभाग के मित्र दल किसी प्रकार की कोई मदद नहीं करते हैं. आज उसी का नतीजा है कि पत्नी की जान चली गई.उन्होंने वन विभाग को और 112 को घटना की सूचना दी, लेकिन केवल एक पुलिस केवल मौके पर पंहुचा. वन विभाग का कोई अमला नहीं पंहुचा. वन विभाग की टीम सुबह गांव में पंहुचकर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप 25 हज़ार रुपए की राशि दी है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!