कोरबा

कोरबा में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती, 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा । कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संवर्ग के कुल 43 पदों पर संविदा भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
जारी विज्ञापन के अनुसार स्टाफ नर्स के 6 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 13 पद, ड्रेसर के 4 पद, फार्मासिस्ट के 6 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 5 पद तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) के 9 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए आरक्षण नियमों के अनुसार अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने बताया है कि भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की शर्तें तथा अन्य आवश्यक जानकारी का विस्तृत विवरण कार्यालय के सूचना पटल एवं कोरबा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं तथा भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कोरबा जिले की आधिकारिक वेबसाइट korba.gov.in⁠� का अवलोकन कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!