छत्तीसगढ़

भारतीय नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026, 29 जून तक करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नौसेना में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसके तहत उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों के न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। यह पात्रता सभी आवेदकों के लिए अनिवार्य रखी गई है।
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी तथा प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित एवं संबंधित ट्रेड से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!