कोरिया
युवती को राशन दिलाने के बहाने युवक ने किया अश्लील हरकत

(कोरिया काकाखबरीलाल). कोतवाली थाना अन्तर्गत संजय नगर के युवक द्वारा युवती से छेड़छाड़ का मामला थाना पहुँचा है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संजयनगर के युवक नवाब खान द्वारा किराये में रह रही 24 वर्षीय युवती को राशन दिलाने के बहाने कलेक्ट्रेट ले जाने की बात कहकर गढ़िया पहाड़ ले जाकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद युवती ने इसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए फिर से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद युवती सीढ़ी की तरफ से भाग कर नीचे आ गई। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 354 (के ) 354 (ख) 323 भादवी की धारा के तहत मामला दर्ज की है।
AD#1



























