कोरिया
जिले के सिल्वर फैक्ट्री में MP पुलिस का रेड …सिल्वर व्यापारी के फैक्ट्री से चोरी का 75 लाख रुपये का एल्युमीनियम जब्त

कोरिया (काकाखबरीलाल). मनेंद्रगढ़ के सिल्वर व्यापारी के फैक्ट्री में मध्य प्रदेश के सिंगरौली पुलिस ने छापेमारी की है. इस छापेमारी में सिल्वर व्यापारी के फैक्ट्री से 75 लाख रुपये का एल्युमीनियम बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में चोरी के एल्युमीनियम रखे गए थे, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. मौका-ए-वारदात से 75 लाख रुपए कीमत का एल्युमीनियम बरामद हुआ है. मध्य प्रदेश के सिंगरौली के हिंडालको कंपनी से एल्युमीनियम की चोरी हुई थी. फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को अपने साथ लेकर सिंगरौली गई
AD#1



























