गरियाबंद

तेंदुए बच्चे को उठाकर ले गया जंगल लोगों में मची खलबली

(गरियाबंद काकाखबरीलाल). जिले से 8 किलोमीटर दूर ग्राम कोचेँगा में शाम 7 बजे के  एक बच्चा घर के आंगन में  खेल रहा था।  तभी तेंदुआ पीछे से आकर बच्चे को उठाकर ले गया। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया तब तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण किसी तरह इस घटना को लेकर वन विभाग को जानकारी दिए और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के बाद बच्चे को रायपुर रेफर किया गया लेकिन रायपुर पहुचने के पहले ही बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी मनोज चंद्राकर मौके पर पहुंचे। बालक की आकस्मिक घटना में मृत्यु होने के कारण 25 हजार रुपए उसके परिजनों को दिया जा रहा है और कल सुबह उसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!