बसना के भंवरपुर चौकी द्वारा अवैध जुआ एवं देशी शराब पर कार्यवाही

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेंभुलकर व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली श्री विकास पाटले एवम थाना प्रभारी बसना सुश्री वीणा यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी भंवरपुर के द्वारा विगत दिनाँक दिनांक 10/04/20 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम उड़ेला सिदार गुरुजी के घर के पीछे खेत अवैध जुआ खेलते कृपाराम पिता परदेशी चौहान उम्र 52 वर्ष , शंकर पिता इंद्रजीत उम्र 29 वर्ष ,अवधराम पिता अर्जुन सेन उम्र 27 वर्ष ,चन्दर सिंग पिता सुंदरसाय उम्र 50 वर्ष सभी सकिनान उड़ेला के कब्जे से काट पत्ती ताश एवम 3,500/- जप्त कर एवम उक्त व्यक्तियो द्वारा श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेश का अवलेहना करने पाये जाने पर आरोपियों के विरुद 188,269,270 भादवि,13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपीयो को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया।
(2) दिनांक 10/04/20 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम कुरमाडीह के संतराम पिता घुरुव उम्र 39 साल के घर बाड़ी में रेड कार्रवाई कर 06 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया।





























