छत्तीसगढ़

गांव के लोगों ने दी अजीब सजा गले में घंटी बांधकर चोरों को पूरे गांव में घुमाया, लेकिन हंसते रहे दोनों चोर

ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना के सुपुर्द न करते हुए अजीब सजा दी। ग्रामीणों ने दोनों चोरों के गले में पहले तो घंटी बांध दी इसके बाद उन्हें पूरे गांव में घुमाया। साथ ही दोनों को कसम भी खिलाई गई कि अब से वे ऐसी हरकत कभी नहीं करेंगे। गांव में घुमाने का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल (Video viral) कर दिया है। इसमें खास बात यह है कि जिन 2 चोरों को ग्रामीणों ने गले में घंटी बांधकर घुमाया, उनके चेहरे पर पछतावा या इज्जत तार-तार होने का गम नहीं था। दोनों पूरे गांव में हंसते हुए घुमते रहे।जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसला स्थित शनि मंदिर में दो दिन पहले घंटी सहित अन्य सामान की चोरी हो गई थी। इसके लिए मंदिर के पुजारी समेत ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव के ही मनोज साहू व विनोद यादव द्वारा मंदिर में चोरी (Theft in Temple) की गई है।इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बुलाया। बुलाने पर पूरे ग्रामीणों के सामने पूछताछ की गई तो उन्होंने शराब के नशे में चोरी करने की बात कबूल ली। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को सबक सिखाने के लिए थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। न ही उसको पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ग्रामीणों द्वारा सबक सिखाने दोनों के गले में घंटी बांध दी और पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस छोटी सी बात को लेकर वे थाने जाते तो गांव की भी बदनामी होती।
साथ ही अनावश्यक परेशानी भी होती। ऐसा करने से उन्हें सबक भी मिला और गांव के सामने उनकी पोल भी खुल गई। दोनों चोरों ने कसम भी खाई कि वे अब ऐसा काम नहीं करेंगे।गले में घंटी (Bell tie in neck) बांधकर जब दोनों आरोपियों को घुमाया जा रहा था तो कई लोगों ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया गया। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों को पछतावा शायद कम ही था, इस कारण जब लोग उनका वीडियो बना रहे थे तो वे हंसते रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!