छत्तीसगढ़
पिथौरा : क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र के लिए नहीं मिला प्रभारी केंद्र में अब तक लटका है ताला

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पंजीयन क्रमांक 1233 पिरदा धान खरीदी केंद्र में केंद्र प्रभारी नहीं मिलने के कारण धान खरीदी 2 दिनों से प्रभावित होते जा रही है। गुरूवार सुबह 11 बजे तक धान खरीदी केंद्र में ताला लगा रहा जिसके कीरण किसानों को घंटो तक इंतजार करते खड़े रहे। जिससे आक्रोशित किसानों में नायाब तहसीलदार पिथौरा, नोडल अधिकारी महासमुंद, सहकारी विस्तार निरीक्षण अधिकारी पिरदा शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचकर नियमित खरीदी केंद्र प्रभारी नियुक्त कर सुचारूरूप से धान खरीदी करने का आश्वासन किसानों को दिया।
AD#1























