छत्तीसगढ़

युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से किया वार… पुरी तरह जख्मी हुईं पत्नी

रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इतनी ही नहीं उसने चाकू से उसके आंख पर भी हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी पुराने झगड़े को लेकर नाराज था। फिर कहा-सुनी हुई तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 04 मार्च को कलावती मांझी शाम के वक्त घर पर अकेली थी। इसी वक्त उसका पति हरियर मांझी40) शराब पीकर घर आया था। घर आने के बाद कलावती ने उसे खाना खाने के लिए कहा था, तब हरियर ने महिला से विवाद करना शुरू कर दिया था। विवाद के बाद उसने पहले तो लाठी-ंडंडे से महिला को पीटा था। फिर चाकू निकालकर उसके आंख में मार दिया था। इसके चलते महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। घायल होने के बाद महिला ने अपना इलाज करवाया था। इसके कुछ दिन बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता रहता था। कुछ पहले भी झगड़ा हुआ था। इसी वजह से उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!