छत्तीसगढ़

सरायपाली : एक्सीडेंट के 17 साल बाद भी बिस्तर में जिदगी कट रही है

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . दुर्घटना के 17 साल बाद भी बिस्तर में ही जिंदगी गुजार रहे हैं ताजा मामला ब्लाक के अंतर्गत ग्राम छोटे सजापाली का है जहां पर जयदेव गणतीया पिता महेंद्र गणतिया उम्र 42 साल वह एक सड़क दुर्घटना में 2004 बाद भी  में घायल हुए थे और अब तक बिस्तर से उठ नहीं पाए हैं अपने इलाज के लिए जमा पूंजी व खेत भी बेच डाली लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ उनकी इस हालत को देखते हुए उनकी मां भी चल बसी कमर के नीचे नहीं है नियंत्रण अकड़न से रहते हैं परेशान विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाया गया है साथ ही 10 किलो राशन भी मिलता है साथ ही पेंशन के भरोसे जिंदगी चल रही है अपनी आर्थिक स्थिति के लिए कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके लेकिन कहीं से भी कोई जवाब नहीं मिला जिससे भीषण आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं जिससे बिस्तर में ही जिंदगी गुजर रहा है कमर के ऊपर का हिस्सा ही काम करता है दैनिक कार्यों में बिना किसी सहयोग की कुछ नहीं कर पाते भोजन स्वयं कर लेते हैं लेकिन नहाने व अन्य दैनिक कार्य के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ता है घर में एकमात्र उनके सहारा उनके पिता है जो बीपी व शुगर से ग्रसित हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!