छत्तीसगढ़

सेना का जवान धरा गया सोशल मीडिया पर युवती से गांठी मित्रता फिर…..

पेंड्रा पुलिस ने दैहिक शोषण के फरार आरोपी थल सेना के जवान बृजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिकायत होते ही फरार था, इस बात को तीन साल बीत गए। युवक पर आरोप है की वह सोशल मीडिया और फेसबुक में युवती से दोस्ती कर नजदीकियां बढाया और उसके बाद धोखे से युवती का फोटो वीडियो बना कर उससे पैसों की भी वसूली करने लगा था। रोज रोज की बढती मांग और शारीरिक शोषण से परेशान हो कर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने फेसबुक में फ़ोटो वायरल कर दिया था। इस पर युवती ने पुलिस में शिकायत की थी। अब तीन साल बाद युवक यूपी के प्रयागराज के पास नैनी से गिरफ्तार किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!