छत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश 24 सितंबर से 6वीं से 8वीं तक के स्कूल खुलेंगे

झारखंड में अब 24 सितंबर से 6ठी से 8वीं तक के स्कूल खुलेंगे. सरकार ने इस बाबत नयी गाइडलाइन जारी कर दी है. पिछले दिनों आपदा प्रबंधन विभाग ने 6ठी से 8वीं तक की कक्षाओं को खोलने का फैसला लिया था. स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षारता विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि सूबे में 24 सितंबर से छठी से 8वीं तक के स्‍कूल खोले जाएंगे. स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी स्‍कूलों को खोलने का निर्देश जारी कर दिया है. इसको लेकर तैयारी करने को कहा गया है. स्‍कूल खोलने में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. स्कूल के मुख्य द्वार पर सेनिटाइजर या हाथ धोने के लिए साबुन का पानी और बॉडी टेंपरेचर के लिए थर्मल स्क्रीनिंग रखना अनिवार्य होगा. साथ ही छात्रों को अभिभावक से सहमति पत्र लेकर स्कूल आना होगा. स्कूल में मिड डे मील बंद रहेगा. छात्रों को अपना भोजन घर से ही लाना होगा. आपदा प्रबंधन विभाग ने 20 सितंबर से 6ठी से 8वीं कक्षा तक के स्कूल खोलने की अनुमति दी थी. लेकिन लगभग 18 महीने बाद स्कूल खोलने से पहले शिक्षा विभाग ने साफ-सफाई से लेकर अन्य तैयारियों के लिए 2 से 3 दिन का समय मांगा है. ऐसे में अब 24 सितंबर से 6ठी से 8वीं तक के स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है.

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!