रात में बदमाश को पुलिस ने पकड़ा , सुबह वह थाने से हुआ रफूचक्कर

रात में चाकू लेकर संदिग्ध रूप से घूमते हुए जिस बदमाश को पुलिस ने पकड़ा था, सुबह वह थाने से रफूचक्कर हो गया। थाने में उसे हथकड़ी लगाकर रखा गया था, जिसे उसने कंबल ओढ़े-ओढ़े ही खोल लिया था और सुबह जैसे ही उसकी निगरानी में तैनात सिपाही टॉयलेट गया, वह थाने से निकलकर भाग निकला। घटना के वक्त थाने में कम स्टाफ थे। इस वजह से उसे पकड़ नहीं पाए। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।पुलिस के मुताबिक मूलत: रतनपुर निवासी लक्ष्मीनारायण कसेर शनिवार की रात चाकू लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा था। चेकिंग में मौदहापारा पुलिस ने उसे पकड़ा और उसे थाने लाया गया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई। रात में उसे हथकड़ी लगाकर थाने में रखा गया था। रात में उसे ओढऩे के लिए कंबल दिया गया था। रविवार की सुबह करीब 6 बजे निगरानी में तैनात सिपाही आरोपी को हथकड़ी लगा मान कर बेफ्रिक था और वह टॉयलेट चला गया। जैसे ही सिपाही टॉयलेट गया, आरोपी कंबल फेंककर सीधे थाने से बाहर की ओर भागा। पुलिस को आशंका है कि रात में उसने कंबल ओढ़े-ओढ़े ही हथकड़ी खोल लिया था और बस निगरानी में तैनात सिपाही के हटने का इंतजार कर रहा था।


























