कोमाखान: बाईक ट्रक से टकराई मामला दर्ज

कोमाखान@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत बाईक ट्रक से टकरा गई जिससे बाईक चालक व सवार को चोट आई है जिस पर मामला दर्ज किया गया है। गैतराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बाम्हनसरा का निवासी है चूंकि पुत्र मिश्रीलाल साहू पिता गैतराम साहू जो कि अपने भतीजा पूनम साहू के डीलक्स गाड़ी क्रमांक सीजी 06.G.P.1371 से अपने भाई व दोस्त के साथ दिनांक 23/09/2025 को रात्री के समय काली मंदिर टेमरी से दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे जिसे भतीजा पूनम साहू पिता श्री हिम्मत साहू चला रहा था इस बीच ग्राम चंदरपुर में एक ट्रक जिसका क्रमांक M.P.20 ZM 8136 जो कि 16 चक्का ट्रक को रोड में गलत तरीके से खड़ा कर दिया गया था वह रात्रि का समय होने के कारण सामने से एक और गाड़ी आ रही थी इसी बीच सामने से आ रही अन्य गाडियों की लाईट के चक्कर में दिखाई नहीं दी और उनकी गाडी उस सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे भाग से टकरा गई, जिसके चलते पुत्र मिश्रीलाल के सिर एवं चेहरे पर बहुत चोटे आई है व भतीजा पूनम साहू के सिर व चेहरे पर भी हल्की चोंटे आई है जिनका ईलाज महासमुंद के सोहम हॉस्पिटल में चल रहा है पुत्र मिश्रीलाल की स्थिति बहुत ही नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने 125-BNS, 285-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

























