हाथ मुक्का से मारपीट

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में लिलिमा प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम छिबर्रा थाना सरायपाली जिला महासमुंद की रहने वाली है। अपने पति, सास, ससुर, बच्चों के साथ रहती है। कक्षा 10 वीं उडिसा भाषा में पढाई की है हिन्दी भाषा पढ लेती है शादी सामाजिक रीति रिवाज के साथ हरेश प्रधान निवासी छिबर्रा के साथ 08 साल पूर्व सम्पन्न हुआ है। पति द्वारा आये दिन पारिवारिक व दाम्पत्य की छोटी छोटी बातों को लेकर झगडा विवाद कर हाथ मुक्का से मारपीट करते है। इस तरह परिवार की मामला है सोच कर अब तक घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नही करायी थी। दिनांक 19/10/2024 के रात्रि 11:00 बजे पति द्वारा चरित्र पर शक शुभा कर गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये है। मना करने पर घर से भाग जाने की बात करते है तथा दाम्पत्य से अलग होने की बात करते है। मारपीट करने से बांये गाल व कान तथा मस्तक में चोट आयी है। घटना के संबंध में अपने पिता जी उद्धव पात्र को बतायी है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























