छत्तीसगढ़

शहर के औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत कंपनी ने , बीच सड़क लगाया ट्रांसफार्मर, लटकते तार से घट सकती है दुर्घटना

शहर के औद्योगिक क्षेत्र छावनी में विद्युत कंपनी ने सड़क के बीचों बीच डिवाइडर के ऊपर ट्रांसफार्मर बना दिया है। बिजली कंपनी के इंजीनियरों की यह मनमानी लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। बीच सड़क पर ट्रांसफार्मर लगाने और उसका नियमित देख रेख भी नहीं हो रहा है। स्थिति ऐसी है कि कई ट्रांसफार्मर के तार खुले में लटक रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में कई बड़ी-बड़ी कंपनी चल रही है। इन कंपनियों को काफी अधिक मात्रा में बिजली की जरूरत रहती है। इसके लिए इन कंपनियों ने विद्युत कंपनी ने अपने-अपने कंपनी के लिए ट्रांसफार्मर लगा रखा है। लेकिन ट्रांसफार्मर लगाने वाली बिजली कंपनी इन ट्रांसफार्मरों को कंपनी के अंदर में लगाने के बजाए बीच सड़क में डिवाइडर के ऊपर में लगा दी है। ऐसी यहां एक नहीं बल्की कई ट्रांसफार्मर हैं। जो लाइन से सड़क के बीचों बीच लगा दिए गए है। जो कि पूरी तरह से नियम विरूद्ध है और इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी खतरा है। रोड के चौहारे, तीराहे के बीच में भी ट्रांसफार्मर लगाए गए है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस विषय पर विद्युत कंपनी के बड़े अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!