छत्तीसगढ़

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी छोटी मालवाहक गाड़ी अनियांत्रित होकर पलटी, बच्चे समेत एक दर्जन से अधिक जख्मी

सोमवार की सुबह कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर आछीदादर के पास एक बड़ा हादसा हो गया. भेलवाटिकरा ग्राम की महिलाएं शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. और वहां से विजयनगर घर वापस जा रही थी, तभी मोहनपुर के पास पुल के समीप अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बच्चे समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। दो महिलाओं की हालत गम्भीर बताई जा रही. हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की मदद से वाहन से उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी में 14 लोगो के घायल होने की सूचना है।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!