पिथौरा

राम जन्मोत्सव समारोह में उमड़ा आस्था का सागर – ग्राम सोनासिल्ली में हुआ भव्य आयोजन

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@ पिथौरा नगर। ग्राम सोनासिल्ली में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरुकुल स्कूल की प्रबंध निर्देशक श्रीमती ममता मिश्रा जी के मार्गदर्शन एवं संयोजन में संपन्न हुआ। इस पवित्र अवसर पर समूचा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

समारोह की शुरुआत भावपूर्ण भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें स्थानीय ग्रामवासियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

इस विशेष आयोजन में बौद्धिक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रीमती अनीता चौधरी जिला संयोजिका महासमुंद एवं श्रीमती रमाकांति दास प्रखंड संयोजिका बसना ने क्रमशः मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उपस्थित जनसमुदाय को श्रीराम के आदर्शों एवं हिंदुत्व की रक्षा के विषय में प्रेरणादायक विचारों से अवगत कराया।बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए श्रीराम के जीवन आदर्श, मर्यादा, समर्पण और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। एवं हिन्दुत्व की रक्षा के लिए स्वम को सामने लाकर परिस्थितियों का डटकर सामना करने को कहा गया l

ग्राम पंचायत सोनासिल्ली के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया। मंच पर सरपंच प्रतिनिधि श्री जीतराम यादव, पंच श्री नोहर बाँधे, एवं सचिव श्री डाकेश्वर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में सरपंच प्रतिनिधि श्री जीतराम यादव ने मंच से सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं आयोजकों का आभार प्रकट किया और विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर श्रीराम की जय-जयकार के साथ-साथ हिंदू एकता और *धर्म की रक्षा* के लिए संकल्प भी लिया गया। विश्व हिंदू परिषद एक ऐसी सशक्त संस्था है जो वर्षों से *हिंदुत्व की रक्षा*, *भारतीय संस्कृति के प्रचार* एवं *ग्राम स्तरीय चेतना* के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है।

ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से इस आयोजन में भाग लिया। इस आयोजन ने ग्राम सोनासिल्ली को एकजुटता, धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव से भर दिया। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता एवं जिला सह मंत्री गीतेश पंडा ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!