छत्तीसगढ़

सरायपाली : उड़ीसा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली में पदस्थ उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर को जरिए मुखबिर सूचना मिली की पदमपुर रोड बस्ती सरायपाली जाने वाला रास्ता पर एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में उड़ीसा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब लव अवैध रूप से सोल्ड मेट्रो वाहन में परिवहन करते ले जाने पर अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया जिसमें टीम के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर संदेही व्यक्ति को रोककर चेक किया गया । आरोपी के कब्जे से 24 पौवा mc dowells no 01 उड़ीसा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 ml जुमला 4320ml कीमती 4080 08 पौवा blender pride उड़ीसा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180ml भरी हुई जुमला 1440 ईमेल कीमती 2160 रुपए जुमला 5760 एम एल जुमला कीमती 6240 रुपए परिवहन में प्रयुक्त सोल्ड मेट्रो वाहन कीमती करीबन ₹65000 जुमला कीमती ₹71240 को जप्त कर आरोपी का नाम पता पुछने पर अपना नाम भुवन हिरवानी पिता पूनम हिरवानी उम्र 24 वर्ष जाति सतनामी साकिन लखनपुर झलक थाना पटेरा जिला महासमुंद हाल विजय होटल बस स्टैंड सरायपाली रहने वाला बताया। उक्त शराब परिवहन करने के संबंध में मोहनलाल निषाद को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर दस्तावेज कागजात पेश करने हेतु नोटिस दिया जो उक्त शराब रखने के संबंध में कोई दस्तावेज कागजात पेश नहीं करने पर आरोपी भुवन हिरवानी का कृत्य अपराध धारा ( 34)2 आबकारी एक्ट का घटित करना पाये पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 39/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना सरायपाली उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर , asi सोनचंद डहरिया आरक्षक दिनेश बुडेक प्रकाश साहू व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!