बसना

बसना:मारवाड़ी युवा मंच द्वारा वृक्षारोपण

बसना (काकाखबरीलाल). मंगल भवन प्रांगण में श्री अग्रवाल सभा व युवा मंच के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ सौधारोपण महाअभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के संदेश के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। घरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना महाअभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। कार्यक्रम में नगरवासियों ने भी बढ़- चढ़कर भाग लिया और फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गये। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा अध्यक्ष डॉ एनके अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय अग्रवाल, किशोरी लाल अग्रवाल, कश्मीरी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, देवचरण अग्रवाल, सावर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, जयभगवान अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल. अश्विनी अग्रवाल.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!