छत्तीसगढ़

युवाओं को नशीली दवाइयों के जंजाल में उलझाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बालोद जिले में युवा शराब और गांजा के साथ-साथ युवा नशे के लिए दवाइयों का भी उपयोग कर रहे थे। नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले 5 आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि ग्राम पड़कीभाट में दुर्ग बालोद मार्ग से कुछ संदिग्ध लोग नशीली दवाई की बिक्री कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों को संदेहास्पद स्थिति में मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की। जिसमें से एजाज अहमद के पास रखे काले बैग में 1089 नग दवाइयां, शोभित तिवारी के बनियान में रखी दवा, समीर खान के पास पालीथीन में रखी दवा की कुल 320 टेबलेट, सुमीत भोई के कब्जे से एक पल्सर बाइक को जप्त किया गया है। मौके पर ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दवाइयों की पहचान के लिए औषधि निरीक्षक श्रीमती जागेश्वरी साहू ने पढ़कर दवाई की पहचान एनआरएक्स के रूप में की। जो एनडीपीएस एक्ट अधिनियम 1985 की सूची अनुसार स्वापक एवं मनःप्रभावी पदार्थ का होना पाया गया है। पंचनामा के आधार पर धारा -22(ग) एनडीपीएस, 34 भादवि कायम कर प्रकरण के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बालोद पुलिस कार्यवाही कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!