छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की जेलों में बंदियों से मुलाकात पर लगाई बंदिश

प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की जेलों में बंदियों से मुलाकात पर बंदिश लगा दी है। जेल डीजी संजय पिल्लई ने प्रदेश की सभी जेलों को तत्काल आदेश जारी कर दिया है। अति आवश्यक होने पर सिर्फ न्यायालयीन कार्य के लिए अधिकृत वकील को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिलने की अनुमति दी गई है। अब बंदियों के परिजन कारागार में कैद बंदियों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे। इस फैसले को त्वरित प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
AD#1























