छत्तीसगढ़

महासमुंद : बारिश से धान बचाव की सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम करें : कलेक्टर

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ज़िले में पिछली रात से हो रही बेमौसम बारिश को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है। धान खरीदी के निरीक्षण हेतु नियुक्त समस्त जिला अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव की समुचित व्यवस्था करें और जानकारी लेते रहे। उन्होंने प्राप्त जानकारी अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश से धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने ज़िले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जोनल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में भेजकर बारिश से समुचित बचाव की व्यवस्था की रिपोर्ट प्राप्त करने और जहां आवश्यकता है, आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की स्टेकिंग बारिश से बचाव के लिए उचित तरीक़े से ढका हुआ हो, यह सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में धान खराब न हो। सभी उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल से धान के स्टेकिंग ढका रहे, इसका ध्यान रखे। किसी भी केन्द्र में अव्यवस्था दिखे तो तत्काल दुरुस्त करवाते हुए जिला कार्यालय को सूचित करे। साथ ही नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी रिपोर्ट एकत्रित करवायें।
बारिश की संभावना को देखते हुए ज़िला प्रशासन पहले ही सक्रिय हो गया था। मंगलवार शाम को कलेक्टर श्री सिंह ने बेमचा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया था और ज़िले के सभी धान ख़रीदी केंद्रों में धान की सुरक्षा के समुचित उपाय करने कहा गया था। तिरपाल की व्यवस्था करने, जिन उपार्जन केन्द्रों में चबूतरा नहीं है वहां ड्रेनेज बनाने, निकासी पानी की व्यवस्था करने आदि के संबंध में निर्देश दिया गया था।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!