छत्तीसगढ़बसनामहासमुंद

आप पार्टी के प्रत्याशी संकल्प का हुआ स्वागत,बाजे-गाजे के साथ नगर में निकली विशाल जुलूस

बसना। आम आदमी पार्टी रायपुर द्वारा 31 प्रत्यासीयों की दूसरी सूची दिल्ली सरकार के सलाहकार राकेश सिंहा ने जारी की। दो चरणों में कुल 62 प्रत्यासी धोषित हो चुके हैं। जिसमें बसना विधानसभा के लिए संकल्प दास को प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रत्यासी घोषित होते ही बसना में खुशी की लहर दौड गयी। 2 जून को संकल्प दास के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शहर वासियों द्वारा रखा गया था भारी संख्या में कार्यकर्ता जनपद पंचायत से आप के घोषित प्रत्यासी संकल्प दास जी के नगर आगमन पर कीर्तन-कर्मा, ढोल बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी के साथ सभी कार्यकर्ता तिलक लगाकर पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संकल्प दास को आम आदमी पार्टी के बने रथ में जनपद पंचायत से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यालय गनेकेरा रोड तक भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। शहर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पमाला से श्री संकल्प दास जी का स्वागत कर मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी के साथ जगह जगह महिलाएं आरती तिलक कर स्वागत करीं तथा रैली में शामील हुईं ।

संकल्प दास बसना के स्थानीय निवासी होने की वजह से बसना विधानसभा के निवासीयों में भारी खुशी की लहर है क्योंकि बसना विधानसभा के मतदाताओं पहली पसंद स्थानीय प्रत्याशी की है। संकल्प दास के स्वागत रैली में सराईपाली विधानसभा अध्यक्ष आशिक हुसैन, उपाध्यक्ष मुरारी प्रधान, दिनेश शर्मा, मो. गफ्फार , विनोद प्रधान, बिम्बाधर साहू तथा खल्लारी विधानसभा से खल्लारी विधानसभा के प्रत्याशी संतोष चंद्राकर ,विधानसभा अध्यक्ष शकील खान ,भगवानदास ,गौतम चौहान तथा बसना से विधानसभा अघ्यक्ष संजय साव, टिकेश्वर साहू,भारत भूषण के साथ भारी संख्या में स्थानिय कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!