छत्तीसगढ़
सरायपाली:शास्त्री नगर स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
बच्चों को भेंट में मिला स्मार्ट टीवी

सरायपाली। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 8 स्थित प्राथमिक शाला शास्त्री नगर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया, जहां न्योता भोज का आयोजन कर बच्चों को भोजन खिलाया गया। इस दौरान संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा बच्चों की स्मार्ट पढ़ाई के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया जिसके लिए शाला प्रबंध समिति, शिक्षकों एवं बच्चों ने श्री अग्रवाल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती सुभासिनी भोई, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति दास, समिति सदस्य श्रीमती शिवा दास, श्रीमती चंचल चौहान, श्रीमती साबिया दास, श्रीमती नेहा सतपथी, श्रीमती परमेश्वरी दास,संकुल समन्वयक श्री कोमल प्रताप चौधरी, प्रधान पाठक अनुपमा सतपथी, सहयोगी शिक्षक अनीता चौधरी, पुष्पाजलि चौधरी आदि उपस्थित थे।
AD#1



























